फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मंत्री या चेयरमैन पद की लालसा नहीं : गौतम

विज्ञापन
विधायक रामकुमार गौतम अपने निवास पर। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। मुझे ना किसी मंत्री पद और ना किसी चेयरमैन के पद की कोई लालसा है। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं और इसमें बहुत खुश हूं। हलके के लोगों ने मुझे विधायक बना दिया। मुझे तो इसकी भी जरूरत नहीं थी। जोगीराम सिहाग को किसने चेयरमैन बनाया और उन्होंने उस पद को क्यों ठुकरा दिया इसका जवाब तो जोगीराम ही दे सकते हैं। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा। यह बात नारनौंद से जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम ने कही।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम शुक्रवार को नारनौंद में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बरोदा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करेगा। अगर बरोदा चुनाव में उन्हें बुलाया जाता है तो प्रचार करने जरूर जाएंगे। बीजेपी ने जो प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को मैदान में उतारा है वह बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है और देश का नाम ऊंचा किया है। अगर उन्हें बीजेपी की तरफ से प्रचार के लिए बुलाया जाएगा तो वे जरूर बरोदा में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें