हिसार। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बालसमंद शराब ठेका सेल्समैन ओमप्रकाश हत्या प्रकरण के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बालसमंद निवासी रवींद्र और महलसरा निवासी विनोद कुमार को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल थे। इस संबंध में डूंगरगढ़ निवासी लेखराम उर्फ अमित ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया था। शिकायत में बताया गया कि शराब ठेके से पैसों को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते ठेकेदार कपिल, सज्जन और उनके साथियों ने ओमप्रकाश का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में 24 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था। ब्यूरो