फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक ने 7.50 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होने वाली विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधायक विनोद भयाना ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने थुराना गांव की कच्ची फिरनी को पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास को लेकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के तहत गांव के 15 कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए 2 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द ही इन रास्तों को पक्का करने का काम शुरू करवाया जाएगा। इनके अलावा गांव में तीन किलोमीटर लंबाई के खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जाएगा। इसके लिए भी काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव की धानक बस्ती वाली गली के निर्माण के लिए भी लगभग 8.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर थुराना गांव में फिलहाल लगभग 4 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके बाद विधायक विनोद भयाना ने ढाणी कुतुबपुर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस विकास परियोजना पर 5 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। 7.57 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क की चौड़ाई फिलहाल 18 फुट है जो अब बढ़ाकर 23 फुट की जाएगी। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाली इस सड़क का निर्माण भवन एवं सड़क विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, एसडीओ सौरव चौहान, जेई सुरेंद्र सरदाना, सरपंच अजय पवार, बक्शी ठकराल, संदीप गुर्जर, दीपक शर्मा, अमर सिंह, रोहतास, निहाल सिंह, जुगल किशोर शास्त्री, गोलू, रामपाल व मुकेश ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें