फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल बाजार में मिला-जुला उत्साह, बाइक व एसयूवी की मांग

Sat, 26 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त मानते हुए हर साल बड़ी संख्या में लोग वाहन और अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। इस बार भी हिसार में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला, लेकिन यह उत्साह सभी श्रेणियों के वाहनों में समान रूप से नहीं देखा गया। दोपहिया और एसयूवी श्रेणी की गाड़ियों में जहां ग्राहकों की खास रुचि रही, वहीं अन्य सेगमेंट में अपेक्षाकृत धीमी रही। स्थानीय शोरूम संचालकों के अनुसार, इस बार युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों में बाइकों की काफी मांग रही। खासकर 125 सीसी से ऊपर की बाइकों की बुकिंग में वृद्धि देखी गई है। कुल मिलाकर, अक्षय तृतीया के अवसर पर हिसार में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां दोपहिया और एसयूवी वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। वहीं कुछ शोरूम संचालकों का कहना है कि शनिवार व रविवार को ग्राहक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन






पिछले साल के मुकाबले मांग में लगभग 20-25% की कमी आई है, खासकर एसयूवी वाहनों की। हालांकि उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को बुकिंग बढ़ सकती है, क्योंकि उनके पास पहले से ही 22-23 बुकिंग हैं जिनकी डिलीवरी अगले 2-3 दिनों में होनी है। - देवेंद्र



हमने लगभग 30-35 गाड़ियां डिलीवर की हैं, जिनमें इनोवा और फॉर्च्यूनर शामिल हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार अभी अक्षय तृतीया पर लगभग 15-20 और गाड़ियां डिलीवरी के लिए तैयार हैं। -अक्षय मलिक, टोयटा
विज्ञापन



अक्षय तृतीया को लेकर बाइकों की 17 बुकिंग दर्ज की हैं, जिनमें बुलेट क्लासिक और हंटर जैसी बाइक शामिल हैं। जिनकी कीमत करीब 2 लाख है। वे खुदरा बिक्री के लिए भी तैयार हैं।-प्रतीक जैन, जैन ऑटोमोबाइल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें