हिसार। कॉलेज एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जिले के विभिन्न राजकीय कॉलेजों के कुछ नए कोर्स शुुरू करने की अनुमति दे दी है। सत्र 2022-23 से ही विद्यार्थी इन नए कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।
कॉलेज प्रोफसर का कहना है कि इस महीने के दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से हिसार के राजकीय पीजी कॉलेज में एमएससी साइकोलॉजी, एमएससी कंप्यूटर साइंस व पीजी डिप्लोमा इन आरएस (रिमोर्ट सेंसिंग) व जीआईएस (जियोग्राफिकल इनफोर्मेशन सिस्टम) 3 नए कोर्स शुरू किए हैं। वहीं उकलाना कॉलेज में बीकॉम, आदमपुर के राजकीय कॉलेज में बीए हिंदी ऑनर्स व पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड कॅरिअर काउंसिलिंग का नया कोर्स शुरू किया है। इसके अलावा राजकीय कॉलेज बालसमंद में कॉमर्स कोर्स को बंद करने का फैसला लिया है। इसी कॉलेज में बीए मैथ विषय की 80 सीटें बढ़ाई हैं।
इस कॉलेज में नए कोर्स शुरू
राजकीय कॉलेज आदमपुर
कोर्स सीट
बीए ऑनर्स हिंदी 40
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस काउंसिलिंग 20
राजकीय पीजी कॉलेज हिसार
एमएसी साइकॉलोजी 50
एमएसी कंप्यूटर साइंस एक यूनिट
पीजी डिप्लोमा आरएस व जीआईएस 15
गवर्नमेंट कॉलेज नलवा
पीजीडीसीए 40
राजकीय कॉलेज बालसमंद
बीए मैथ 60
गवर्नमेंट कॉलेज खेड़ी चोपटा
कंप्यूटर साइंस इलेक्टिव विषय इन बीए एक यूनिट
लोक प्रशासन विषय इलेक्टिव विषय इन बीए एक यूनिट
गवर्नमेंट कॉलेज, उकलाना
बीकॉम 40
गवर्नमेंट कॉलेज सिवानी
एमकॉम 30
इस कॉलेज में बढ़ी सीटें
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार में एमए संस्कृत की 25 सीटें, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 80 सीटें और बीएससी मेडिकल विद बायो टेक्नालॉजी की 40 सीटें बढ़ाई हैं। गवर्नमेंट महिला कॉलेज उगालन में बीए की 80 सीटें बढ़ाई हैं।
गवर्नमेंट कॉलेज आदमपुर एमएससी जियोग्राफी की 10 सीटें, एमए हिंदी की 10 सीटें, बीए जियोग्राफी की 10 सीटें, बीए में 80 सीटें, हिसार के राजकीय महिला कॉलेज में बीए में 80 सीटें, गवर्नमेंट कॉलेज नारनौंद में बीए की 80 सीटें बढ़ी हैं।
डीएन कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री कोर्स शुरू
दयानंद महाविद्यालय डीएन में केमिस्ट्री में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक नए कोर्स तोहफा मिला है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने डीएन कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सेशन 2022-23 से एमएससी केमिस्ट्री की 40 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। डीएन कॉलेज द्वारा पिछले कई सालों से एमएससी केमिस्ट्री कोर्स शुरू करने की डिमांड भेजी जा रही थी, जिसको अब पूरा कर दिया है। एमएससी केमिस्ट्री कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है।
जाट कॉलेज में क्रिएटिव राइटिंग कोर्स का मौका
सीआरएम जाट कॉलेज के विद्यार्थी यूजी व पीजी कोर्स करने के साथ-साथ क्रिएटिव राइटिंग का कोर्स भी कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट कोर्स कॉलेज कैंपस में ही करवाया जाता है। इसके साथ डिफेंस स्टडी विषय में भी विद्यार्थियों में काफी रूचि रहती है। इस कॉलेज में कॉमर्स व बीएससी संकाय में दाखिले को लेकर सबसे अधिक होड़ रहती है। जाट कॉलेज में यूजी की 1940 व पीजी की 260 सीटों पर दाखिले होंगे। सबसे ज्यादा 960 सीटें बीए एडिड कोर्स में है।