फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्चपुर पीड़ित तंवर से बोले बीजेपी ने कुछ नहीं किया तो उनको भी कांग्रेस की तरह चखा देंगे मजा

Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Mirchpur - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के दौरान मिर्चपुर से पलायन कर वेदपाल तंवर फार्म हाउस पर रह रहे पीड़ित परिवारों से पहली बार मिलने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को लोगों ने खूब खरी-खरी सुनाई। लोगों ने कहा कि आखिर कांग्रेस ने क्या किया। कांग्रेस ने जैसा किया उनको तो मजा चखा दिया गया। अब इस बीजेपी पार्टी को देखते हैं कुछ करती है तो ठीक है वरना यही हाल इस पार्टी का होगा।
विज्ञापन

 हम गांव-गांव में जाकर फिर पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे कि ये पार्टी भी आगे सत्ता में नहीं आनी चाहिए। इस पर अशोक तंवर ने मामला घुमाने की कोशिश की और कहा कि मैं तो भाईचारे व परिवार के तौर पर बच्चों व आप से मिलने के लिए आया हूं। हां मैं पहली बार आया हूं मुझे आप इस हालात में रह रहे हो इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आज मैंने खुद देखा है वास्तव में आप बड़ी दयनीय हालात में रह रहे हो। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई है वो तो बाद में लड़ेंगे। उन्होंने खुद को भुगतभोगी वाली बात भी वहां दोहराई चेहरे से चश्मा उतारा और कहा कि चेहरा देखो अभी भी सूजा हुआ है अभी भी कैप्सूल खा रहा हूं। आपके प्रति हमारी संवेदना है इसी के चलते अपनों से मिलने यहां आया हूं। महिलाओं व बुजुर्गों ने कहा कि हुड्डा सरकार ने तो उन पर अत्याचार किए हैं। जो हमारी सहायता करते हैं उनको जेल में डाल दिया था।

बोले, गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी को बेच दी सरकारी जमीन, मिर्चपुर पीड़ितों को क्यों नहीं
अशोक तंवर ने मिर्चपुर के लोगों के सामने कहा कि आपको तो पता भी नहीं होगा ताजा मामला है। 464 एकड़ गवालपहाड़ी की जमीन सरकार ने बिल्डरों को बेच दी। जब गुड़गांव की कीमती जमीन जब उनको दे सकती है तो गरीब लोगों को क्यों नहीं मिल सकती।
विज्ञापन


कृष्ण बेदी के खिलाफ भी निकाला गुस्सा कहा, हमारे लिए बोले कि तुम तो ठीक जगह बैठे हो
अशोक तंवर के सामने दो बुजुर्गों की आंखों में आंसू झलक पड़े। उनके साथ खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि साहब कृष्ण बेदी ने तो हमारे लिए कहा है कि वे लोग तो तंवर फार्म हाउस में ठीक जगह पर बैठे हैं। उन्हें क्या दिक्कत है। साहब आप देखो हम तो तंबू में बैठे हैं। न सर्दी रुकती है न बारिश, मजदूरी कर किसी तरह बच्चों के पेट पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव से पलायन कर आने वाले लोगों को हम यहां बुला रहे थे बेदी तो उन्हें जीओ मेस में ले गए।

बच्चे के साथ करवाई फोटो कहा पढ़ लिख जाओ बेटा फिर लड़ना आगे की लड़ाई
सात साल पहले मिर्चपुर से पलायन कर तंवर फार्म हाउस में बैठे लोगों से मिलने पहुंचे अशोक तंवर ने बच्चों बुजुर्गों के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने पढ़ रहे एक बच्चे के साथ बैठकर बातचीत की और पूछा कौन सी क्लास में पढ़ते हो बेटा। बच्चे ने एलकेजी में पढ़ने की बात कही। पढ लिख लो बेटा फिर आगे की लड़ाई लड़ना। मासूम से तवंर ने अपने गांव में कभी जाने की बात भी पूछी बच्चे ने कोई जवाब नहीं दिया। परिवार के लोग बोले साहब ये तो पैैदा ही यहां हुआ है। तंवर ने फिर कहा कि चलो कोई बात नहीं अब तो बच्चे का जन्म स्थान तंवर फार्म हाउस हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें