फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंत्री ने मुख्यमंत्री से को लिखा पत्र, आईआईटी, बस अड्डा, अस्पताल, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक मांगा

विज्ञापन
 डाॅ. कमल गुप्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार के बजट 2024-25 के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने प्रबुद्ध नागरिकों से विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखकर अपनी मांगों को रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार कर बजट में इनका प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन

निकाय मंत्री ने कहा कि हिसार में प्रदेश का पहला आईआईटी केंद्र खोला जाए। डाबड़ा चौक के पास रेलवे अंडरब्रिज बनाया जाए। निरंकारी भवन के पास ओवरब्रिज बनाया जाए। आईसीसी सेंटर स्थापित किया जाए। महाराजा अग्रसेन फेस 2 का कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम बनाया जाए। आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया सिविल अस्पताल बनाया जाए। नगर में ट्रेफिक की समस्या को देखते हुए नए बस अड्डे के निर्माण किया जाए। नगर में अलग से उच्च न्यायालय बेंच स्थापित किया जाए। मलिक चौक फाटक से घोड़ा फार्म रोड तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग रखी कि इसके अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाए, जिससे अन्य विकास के कार्य करवाएं जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें