मंत्री रणबीर गंगवा का छोटा काफिला।
हिसार। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को आत्मसात करते हुए अपने सरकारी वाहन काफिले की संख्या कम कर दी है। उन्होंने अपने काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन और स्टाफ कार को हटा दिया है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग तथा सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की है। इसी भावना के अनुरूप उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और सादगी की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है।