फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, 8.2 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कई वर्षों में पहली बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही रात्रि तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार की रात को तापमान गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है और इस सीजन का भी अभी तक का न्यूनतम रात्रि तापमान है। लगातार चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। दूसरी तरफ, मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप रही और अधिकतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 7 नवंबर तक मौसम आमतौर पर साफ एवं खुश्क रहेगा। इस दौरान रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह के समय हवा अधिक खराब
हिसार। रात्रि और सुबह के समय में वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण मंगलवार की सुबह तक शहर की हवा काफी खराब रही। सुबह 5 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे सूरज निकलने के साथ ही वातावरण साफ हो गया और दिन चढ़ते-चढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई और दोपहर 2 बजे तक यह 274 पर आ गया। शाम के समय फिर इसमें बढ़ोतरी हुई और रात 8 बजे यह 277 पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, जिले में मंगलवार को दो जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए, जिनके कृषि विभाग ने चालान कर दिए। हरसैक ने कृषि विभाग को 9 जगहों पर फायर प्वाइंट की रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें