फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चारदीवारी का विरोध

Fri, 01 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
डीसीएम की चारदीवारी का विरोध - फोटो : bureau
विज्ञापन
मिलगेट घर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने डीसीएम मिल की ओर से चारदीवारी के काम का विरोध करते हुए इसे बंद करा दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि 120 परिवारों को उजाड़ कर खाली कराई गई जगह एक मिल को देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मिलगेट संघर्ष समिति के सदस्यों की मीटिंग वीरवार को हुई। इसमें बरवाला से इनेलो विधायक वेद नारंग, जिला पार्षद कृष्ण सातरोड, नगर निगम पार्षद मान सिंह उर्फ टिंकू चौहान, पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा, अजीत सिंह, अनिल जैन टीनू, नरेंद्र शर्मा, मास्टर प्रहलाद, समिति अध्यक्ष सुखदेव चहल, सचिव कृष्ण सिंधु शामिल हुए।

समिति के सचिव कृष्ण ने कहा कि डीसीएम मिल ने हाईकोर्ट से 13 कनाल 8 मरला जमीन का केस जीता है। मौके पर 120 परिवारों को उजाड़कर 29 कनाल जमीन को खाली कराया गया है। डीसीएम की ओर से इस पूरी जमीन पर कब्जा लेने के लिए चारदीवारी की जाने की तैयारी है। इसके लिए नींव खोद दी गई है।
विज्ञापन


समिति सदस्यों ने कहा कि एक निजी कंपनी को 16 कनाल जमीन क्यों दी जा रही है। यह जमीन प्रशासन अपने कब्जे में रखे। यहां लोगों की जरूरत के अनुसार पार्क बनाया जाए। अन्यथा सार्वजनिक उपयोग के लिए इसे रखा जाए।

समिति की मीटिंग के बाद विधायक वेद नारंग ने डीसी निखिल गजराज से फोन पर बातचीत कर जमीन की पैमाइश की बात कही। एसडीएम अशोक बंसल को भी इस मामले में अवगत कराया गया। जिस पर एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराएंगे। समिति की ओर से डीसीएम के खिलाफ कब्जा करने की शिकायत पुलिस चौकी में भी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें