फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गाय के दूध को नहीं मिल रहे खरीदार

Sat, 06 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
दूध - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश में देसी गाय का ए2 दूध भी अब दुकानों पर मिलने लगा है। हालांकि वीटा द्वारा शुरू किए गए इस दूध की खपत जिले में अभी कम ही है। शहर में केवल 60 लीटर दूध की ही खपत रोजाना हो रही है। हालांकि शहर से प्रतिदिन करीब 1800 लीटर देसी गाय का दूध सप्लाई होकर प्लांट में जा रहा है। यह दूध कुरुक्षेत्र प्लांट में भेजा जाता है।
विज्ञापन


इसलिए कम बिक रहा ए2 दूध
दुकानदारों के अनुसार दूध के लिए एडवरटाइजिंग पर ज्यादा जोर नहीं दिया गया है। इसलिए लोगों को अभी ए2 दूध के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। वहीं दूध की कीमत को लेकर भी लोग अपने हाथ वापस खींच लेते हैं। दूध की कीमत 60 रुपये लीटर है, जिससे दूध की बिक्री कम हो पा रही है। यही कारण है कि अधिकतर दुकानदार और वेंडर गाय का यह दूध नहीं लेते हैं। इसलिए शहर में कम ही जगहों पर यह दूध मिल रहा है।

अभी जुलाई में ही देसी गाय का ए2 दूध शुरू किया गया है। लोगों को दूध की जानकारी देने के लिए एडवरटाइजिंग पर काम किया जा रहा है, जिसके बाद दूध की खपत बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- तस्वीर सिंह नैन, मार्केटिंग मैनेजर, वीटा मिल्क, जींद प्लांट

ये होते हैं ए 2 दूध के फायदे
- आयुर्वेद के अनुसार देसी गाय के दूध से बच्चों की बढ़ोतरी और दिमागी विकास बेहतर तरीके से होता है।
- हड्डियां व दांत कैल्शियम व फास्फोरस से बने हैं। देसी गाय का दूध कैल्शियम व फास्फोरस का भंडार है। कैल्शियम की दृष्टि से सबसे उपयुक्त है, क्योंकि दूध के कैल्शियम को हमारा शरीर सरलता से सोख लेता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।
विज्ञापन

- वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किए गए शोध के मुताबिक ए2 दूध पीने वाले लोगों को डायबिटीज और हार्ट अटैक के चांस कम हो जाते हैं।
- दूध में एमिनो एसिड होता है जो पाचन क्रिया में मदद करता है। किडनी के लिए अच्छा है।
- एसिडीटी, अल्सर, स्किन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के चांस को कम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें