फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रत्येक विद्यार्थी के घर पहुंचाया जाएगा मिड डे मील का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के घर मिड डे मील पहुंचाया जाएगा। वहीं कुकिंग कॉस्ट के पैसे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। सभी स्कूलों को यह कार्य 25 मार्च तक पूरा करना है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सभी सरकारी स्कूलों में 19 मार्च से अवकाश घोषित किया जा चुका है। मगर कोर्ट के अनुसार इन दिनों को सामान्य अवकाश न माना जाए और बच्चों को इन छुट्टियों के दौरान मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए।
यह दिया जाता है राशन
पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील में प्रतिदिन 100 ग्राम व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रतिदिन 150 ग्राम अनाज दिया जाता है। पहली से पांचवीं तक प्रति विद्यार्थी के हिसाब से कुकिंग कॉस्ट 4.48 रुपये व छठी से आठवीं तक प्रति विद्यार्थी के हिसाब से कुकिंग कॉस्ट 6.71 रुपये आती है। इसी हिसाब से अब बच्चों को 10 दिन का राशन व कुकिंग कॉस्ट दी जाएगी। राशन में 55 प्रतिशत गेहूं व 45 प्रतिशत चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 को शाम तक भेजनी होगी रिपोर्ट
विभाग के आदेशानुसार स्कूल स्टाफ को 25 मार्च तक मिड डे मील बांटने का काम पूरा करना है। विद्यार्थियों तक मिड डे मील पहुंचाने के बाद उनसे इसकी रिसिप्ट भी लेनी होगी। इस कार्य में स्कूल प्रबंध समिति की भी मदद लेनी है। यह काम पूरा करने के बाद 25 मार्च शाम पांच बजे तक इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी है।
विज्ञापन

वर्जन
इस बारे में विभाग की तरफ से आदेश आए हैं। इन आदेशों के बारे में सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है।
- धनपतराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें