फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशियाई मुक्केबाजी में मेघा और गुंजन को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

विज्ञापन
मुक्केबाज गुंजन यादव बीच में
विज्ञापन
हिसार। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 3 से 16 जुलाई तक आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्थानीय खेल प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) की मुक्केबाज गुंजन यादव और मेघा श्योकंद ने रजत पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ी फाइनल मुकाबलों में कड़े संघर्ष के बावजूद 3-2 के अंतर से पराजित हो गईं।
विज्ञापन


बुधवार को खेले गए महिला वर्ग के फाइनल में 45-48 किलोग्राम लाइट फ्लाइवेट वर्ग में गुंजन यादव का मुकाबला इंडोनेशिया की एंगी इंटानिया चालिक से हुआ, जबकि 80 किलोग्राम लाइट हैवीवेट वर्ग में हिसार की मेघा श्योकंद ने कजाकिस्तान की ऐदाना उबैदुल्लाक्यजी का सामना किया। दोनों मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोच अमरजीत सिंह, विकास लोहान तथा मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारी सुनील राणा ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें