नारनौंद में मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक करते डीएसपी राज सिंह।
नारनौंद। चिकित्सकों द्वारा लिखी गई पर्ची के अलावा अगर मेडिकल स्टोर संचालक दवा बेचता मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये बात डीएसपी राजसिंह ने शनिवार को पुलिस थाना में मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक में कही।
उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि वे किसी भी सूरत में नशीली दवाई न बेचें। पुलिस जहां मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। वहीं अब मेडिकल संचालकों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और जो भी मेडिकल संचालक नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जानकारी में आया है कि कुछ लोग दूसरों के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। पुलिस उन मेडिकल स्टोर संचालकों की जांच करवाएगी और दूसरे के नाम पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालकों का रजिस्ट्रेशन रद्द करवाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सकों की अधिकृत पर्ची के बिना दवाइयां बेचने वाले मेडिकल संचालकों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस की टीमें गांवों व शहरों में भ्रमण कर मेडिकल संचालकों का सर्वे कर उनका पता लगाएगी और यदि मेडिकल स्टोर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्रेशन तो नहीं करवाया हुआ।