फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मेडिकल स्टोर में आग लगने से जलीं दवाइयां और फर्नीचर

Wed, 11 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में आग लगने से जलीं दवाएं व फर्नीचर। 
विज्ञापन
हांसी। बस स्टैंड के समीप देवीलाल मार्केट में सोमवार रात 10 बजे जय माता दी मेडिकल हॉल में आग लग गई। आग से स्टोर में रखी दवाइयां, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अमिताभ और सचिव गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। अमिताभ ने बताया कि आग दुकान के पिछले हिस्से में लगी थी। इससे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मेडिकल हॉल संचालक प्रमोद ठकराल रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके मॉडल टाउन में अपने घर गए थे। रात 10 बजे उनके पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्हें सूचना दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। आग लगने की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन धुआं होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। रात करीब ढ़ाई बजे तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें