फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की दवाएं बेचने के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को 10 वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में नशे की दवाएं बेचने के मामले में दोषी को एडीजे रेणु राणा की अदालत ने 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मामले में 11 अप्रैल 2017 को एएसआई कर्मबीर सिंह की शिकायत पर हांसी सिटी थाने में केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि पटेल नगर निवासी वेदप्रकाश ने हांसी बस स्टैंड के पास दवा की दुकान की हुई है। आरोप था कि वेदप्रकाश अपनी दुकान में नशे की दवाएं बेचता है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुकान के बाहर वेदप्रकाश एक गत्ते की पेटी सहित दबोचा गया, जिसमें 25 हजार नशे की गोलियां थीं। मामले में पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने वेदप्रकाश को कुछ दिन पूर्व एडीजे रेणु राणा की अदालत में पेश किया था, जहां अदालत ने उसे दोषी करार दिया था। शनिवार को दोषी को अदालत ने 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें