फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तिकोना पार्क में शहीदों की प्रतिमा के साथ बिक रहा मीट, लोग कर रहे शराब का सेवन

Sun, 24 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बंद पड़ा पार्क का मेन गेट।  - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। शहर के तिकोना पार्क में अवैध मीट रेहड़ियां और खुलेआम शराब सेवन की समस्या लगातार बनी हुई है। पार्क के मुख्य द्वार को बंद कर पीछे की ओर स्थित गेट को खुला रखा गया है, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। यह गंभीर मुद्दा चार दिन पहले व्यापारियों की बैठक में उठाया गया था, जिसमें विधायक विनोद भयाना और डीएमसी नीरज कुमार भी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया था कि पुलिस अवैध शराब सेवन करने वालों पर सख्ती बरतेगी और नगर परिषद अवैध मीट विक्रेताओं पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि पार्क में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं के पास बैठकर शराब पी जा रही है, जिससे महिलाओं और बच्चों का पार्क में आना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग इस स्थिति से परेशान हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब तक न तो अवैध रेहड़ियों को हटाया गया है और न ही शराब पीने वालों पर कोई सख्ती दिखाई दी है। व्यापारी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस प्रशासन को निशाने पर ले रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पार्क का माहौल दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा है और लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। विधायक व अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद यदि हालात नहीं बदले, तो यह प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े करता है।
शनिवार को मैं वहां स्थिति देखने गया था। उम्मीद थी कि पुलिस प्रशासन ने सख्ती कर दी होगी। लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं था। खुले में मीट की ब्रिकी हो रही थी। यहां मेन गेट को ताला लगा रखा था, जबकि छोटा गेट खुला हुआ था।- सुमित कुमार, व्यापारी
विज्ञापन



पार्क के मुख्य गेट को खोलना चाहिए। पिछला गेट बंद करना चाहिए। ताकि यहां पर लोग घूम सके। पिछला गेट खुला होने के कारण लोग यहां घूमने नहीं आते हैं। पुलिस प्रशासन को यहां सख्ती करके अवैध रेहड़ियों को हटवाना चाहिए। - साहिल बजाज, व्यापारी



सोमवार को कार्रवाई कर पार्क के मुख्य गेट को खुलवाया जाएगा। पता लगवाया जाएगा कि गेट को ताला कौन लगाता है। व्यापारियों की मांग पर छोटे गेट को बंद किया जाएगा।- डॉ़ सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नप।


मैंने एसएचओ को इस बारे में निर्देश दिए हुए हैं। पुलिस लगातार वहां गश्त कर रही है लेकिन वहां पर मुख्य गेट खुलवाया जाए तो समस्या कम हो जाएगी।- विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें