हिसार। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने नए कोर्सेज शुरू किए हैं, जो विभिन्न यूजी, पीजी व अन्य कोर्सेज में दाखिला लेने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। इसमें एमबीए कोर्स, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र इन पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल ignouadmission.samar th.edu.in के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही आप आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले नामांकन करा लें। इग्नू द्वारा शुरू किए नए कोर्स में दाखिले के लिए 15 जुलाई तक एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए स्टूडेंट्स इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर एक्टिव लिंक या सीधे समर्थ पोर्टल, ignouadmission.samar th.edu.in पर जाकर एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।
एग्री बिजनेस मैनेजमेंट एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी।
श्रीमद्भागवत गीता में इग्नू करवाएगा एमए, 15 तक करें आवेदन
विश्वविद्यालय इग्नू ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह ओडीएल मोड में उपलब्ध है। अब इग्नू से छात्र श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान ले सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 12,600 रुपये साल की फीस देनी होगी। कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। ये प्रोग्राम कुल 80 क्रेडिट का है। इसके लिए इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई 2024 तक दाखिला ले सकते है।