वार्ड 3 में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे मेयर प्रवीण पोपली।
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार को वार्ड 3 व 4 में करीब 1.92 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि निगम का लक्ष्य शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाना है ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
इन विकास कार्यों के तहत वार्ड 3 के गांधी चौक, बांगड़ी चौक और रामपुरा मोहल्ला और वार्ड 4 में सीसी रोड का निर्माण, कारपेटिंग और मास्टिक लेयर बिछाने के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद ज्योति वर्मा, मनोनीत पार्षद सुरेश जागड़ा, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, पार्षद हरि सिंह सैनी सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।