फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर इंटरनेट की नहीं ले सकेंगे सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मचारियों की कई अलग-अलग टीमें ट्रांसमिशन सेक्शन को ठीक करने में लगी हुई है। अभी 40 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। हिसार शहर की मोबाइल से लैंडलाइन और लैंडलाइन से मोबाइल की सेवा भी शुरू हो गई है। इसके अलावा ब्रॉडब्रैंड सेवा व बैंकों की लीज लाइन सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया है। मोबाइल इंटरनेट की सेवा शुरू होने में दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन


महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं को सबसे पहलेे शुरू करने में दर्जनों कर्मचारी लगे हुए हैं। प्राथमिकता यह थी कि सोमवार से पहले शहर के बैंकों, विश्वविद्यालयों और जिला सूचना केंद्र आदि की लीज लाइन सेवाओं को शुरू कर पाएं और इसमें हमें सफलता हासिल हो चुकी है। अभी सिरसा और हिसार शहर में काफी हद तक सुविधाओं को बेहतर बना दिया गया है, लेकिन फतेहाबाद शहर में मोबाइल सेवा को अभी शुरू करना बाकी है। फतेहाबाद शहर में मंगलवार सुबह तक ही दिक्कत खत्म हो जाएगी।

जिले के मोबाइल इंटरनेट का लाभ लेने वाले लोगों को दो दिनों तक इस सेवा से वंचित रहना पड़ सकता है। बीएसएनएल की तकनीकी टीम अभी इस काम को प्राथमिकता नहीं दे रही है। क्योंकि उनकी प्राथमिकता अभी गांवों व शहरों में पूरी तरह से मोबाइल, ब्रॉडबैंड व लीज लाइन सेवाओं को शुरू करना है। मोबाइल इंटरनेट को कुछ समय बाद ही सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


- एसबीआई के 9 बैंकों की लीज लाइन शुरू, इनमें 5 सिरसा और 4 हिसार के मुख्य बैंक हैं
- हिसार व सिरसा के सभी पीएनबी बैंकों की लीज लाइन सेवाएं शुरू
- एचएयू और जीजेयू विश्वविद्यालयों की लीज लाइन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं
- दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की लीज लाइन सेवा शुरू हो गई हैं
- जिला सूचना केंद्र की लीज लाइन सेवा शुरू हो गई है
 
मोबाइल से लैंडलाइन व लैंडलाइन से मोबाइल सेवा को रविवार दोपहर दो बजे शुरू कर दिया गया। इस सेवा के शुरू होने के साथ बीएसएनएल उपभोक्ता एसटीडी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। एसटीडी सेवाओं को प्राथमिकता से विभाग ने ठीक किया है ताकि बैंक इस सेवा का लाभ ले सके और व्यापारी वर्ग को भी इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लैंडलाइन के बिना सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए लैंडलाइन की इस सेवा को बहाल किया गया है।

इन सेवाओं में लगेगा अभी वक्त

- हिसार शहर के 40 टावरों को शुरू करने के बाद गांवों के 25 टावरों को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा भी शहर के कई 100 से ज्यादा टावरों को शुरू करना बाकी है।
-  फतेहाबाद शहर की सभी सेवाओं को शुरू करने में अभी दो दिन का वक्त लग सकता है। क्योंकि आगजनी के दौरान सबसे ज्यादा खराबी फतेहाबाद ट्रांसमिशन में ही हुई है। ऐसे में ऑप्टिकल फाइबर का सबसे महीन काम इस शहर को जोड़ने के लिए करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- बीएसएनएल की मोबाइल कस्टमर सेवा को अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। उम्मीद है कि दो दिनों में ही इस सेवा को शुरू किया जा सकेगा।
- फतेहाबाद के 85 टावरों में 20 से 25 मोबाइल टावर रविवार देर रात तक शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें