हिसार के गांव तलवंडी में बाहरी हिस्से में अग्रवाल पेंट एंड केमिकल इंडस्ट्री है। रात को केमिकल में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। भीषण आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका।
हिसार के गांव तलवंडी राणा के पास पेंट फेक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। रात को करीब 12 बजे फेक्टरी में आग लगी। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
गांव के लोगाें ने शुक्रवार सुबह पंचायत बुलाई, अवैध फेक्टरियों को हटवाएंगे
जानकारी के अनुसार गांव तलवंडी में बाहरी हिस्से में अग्रवाल पेंट एंड केमिकल इंडस्ट्री है। रात को केमिकल में ब्लास्ट होने से आग भड़क गई। भीषण आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि फेक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।
आग की घटना के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने पंचायत की। जिसमें गांव के बाहरी हिस्सों में बनी फेक्टरियों को गांव की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन से मिलकर इन फेक्टरी के लाइसेंस की जांच की मांग करेंगे। गांव के करीब अवैध तौर पर लगाई गई फेक्टरी हटाने की मांग करेंगे।