फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मसूदपुर की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता, 4 विदेशी खिलाड़ियों ने भी लिया भाग

Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नशा मुक्त पखवाड़ा अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को गांव मसूदपुर में फुटबाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इसमें गांव सिसाय, चैनत, गुराना व बधावड़ की कुल 4 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मसूदपुर की टीम ने जीता।
विज्ञापन

डीएसपी सदर सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चैनत व गुराना और मसूदपुर व सिसाय के बीच हुआ। फाइनल मुकाबला गांव चैनत और मसूदपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मसूदपुर की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को हांसी पुलिस की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में चार विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सदर सिद्धार्थ ने ग्रामीणों, खिलाड़ियों और युवाओं को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद डीएसपी ने स्टेडियम परिसर में त्रिवेणी का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें