फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टिन शेड लगाते समय गिरने से मिस्त्री की मौत, पातन गांव में मकान पर काम करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव पातन में मकान पर टिन शेड लगाते समय 18-20 फीट की ऊंचाई से गिरने से मिस्त्री समीर (20) की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का निवासी था और कालवास गांव की एक फैक्टरी में मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मेरठ निवासी इरशाद ने बताया कि समीर उनका भतीजा था। वह कुछ समय पहले ही कालवास गांव स्थित टिन बनाने की फैक्टरी में काम करने आया था। मंगलवार दोपहर उसे पातन गांव में एक मकान पर टिन शेड लगाने का काम मिला था। समीर चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी मंदीप ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें