घिराय। जुगलान गांव में आवारा कुत्तों के झुंड का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर 9 वर्षीय विहान और 25 वर्षीय आकाश पर हमला कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हमले की दोनों घटनाएं गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं।सीसीटीवी फुटेज में आकाश कुत्तों के झुंड से खुद को बचाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में कुत्तों का झुंड 9 वर्षीय विहान के पीछे दौड़ता नजर आ रहा है। बच्चा भागकर अपनी जान बचाता है। ग्रामीणों संदीप पंच व अन्य ने बताया कि गांव में पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुत्ते कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद