फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेटरी कारोबारी का 5 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए नकाबपोश

विज्ञापन
बरवाला- सीसीटीवी देखते पुलिस अधिकारी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बरवाला। शहर के अनाज मंडी मार्ग से अग्रोहा जाने वाले रास्ते पर बुधवार दोपहर स्कूटी सवार दो नकाबपोश युवकों ने सेनेटरी कारोबारी का 5 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। वारदात के समय व्यापारी अपने सहायक के साथ अपनी ब्रेजा गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ कर खाना खा रहा था। बैग में रुपयों के अलावा एक लाख का चेक और अन्य कागजात भी थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में नाकाबंदी कराकर सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार के अनाज मंडी निवासी सोनू का सेनेटरी के सामान का कारोबार है। बुधवार को सोनू अपने सहायक हिसार के सैनी मोहल्ला निवासी प्रदीप सैनी के साथ ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर उकलाना व बरवाला के अग्रोहा मार्ग से पेमेंट लेकर आए थे। इस दौरान वह पुराने तहसील कार्यालय के पीछे एक पेड़ के नीचे गाड़ी रोक कर खाना खाने के लिए रुके थे। रुपयों से भरा बैग उन्होंने गाड़ी की अगली सीट पर रखा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश युवक और दरवाजा खोल रुपये से भरा बैग उठा ले गए। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है।

बरवाला- पुलिस अधिकारी मौके पर पूछताछ करते हुए- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें