फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर में लिया था मरियम का साक्षात्कार

Sun, 18 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
ज्योति मल्होत्रा।
विज्ञापन
हिसार। जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का भी इंटरव्यू कर चुकी है। गुरुद्वारा करतारपुर साहिब कॉरिडोर में पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं। वीडियो बीते साल अप्रैल महीने का है। मरियम नवाज वीडियो में सभी को वैशाखी की मुबारकबाद दे रही हैं। मरियम नवाज ने कहा कि मैं भारत के सभी लोगों को कहना चाहती हूं कि यहां आएं। 42 मिनट के इस वीडियो पर 7.53 लाख व्यूज और करीब दो हजार कमेंट आए हैं।
विज्ञापन




सिक्योरिटी होने के बावजूद ज्योति बहुत ही आसानी से मरियम नवाज का इंटरव्यू लेती नजर आईं। ज्योति ने कॉरिडोर में आए हुए पाकिस्तान के लोगों के साथ भी बात की है। ज्योति वीडियो में कह रही हैं कि वह यहां दूसरी बार आई है, यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। ज्योति बहुत ही सहज नजर आ रही है।
मालूम हो कि ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के चैनलों पर खुद को धार्मिक और देशभक्त दिखाने के लिए कई वीडियो बनाए हैं। देश का शायद ही कोई ऐसा मुख्य धार्मिक स्थल होगा, जहां ज्योति ने जाकर वीडियो शूट नहीं किया। इतना ही नहीं पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर के अलावा हिंदू मंदिरों पर भी ज्योति वीडियो चुकी है।
विज्ञापन




देश में खास मौकों पर देशभक्ति के रंग दिखाने वाले गीतों पर तिरंगे के साथ कई रील्स अपलोड की हुईं हैं। बात जब विदेशों में टूर करने की हो तो ज्योति की छवि बिल्कुल उलट दिखती है। काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ, अमरनाथ, अमृतसर गोल्डन टेंपल समेत हर तरह के धार्मिक स्थल पर ज्योति वीडियो में रस्में निभाती नजर आती हैं तो थाईलैंड और भूटान जैसे देशों के टूर पर ज्योति ने अश्लील कंटेंट भी परोसा है।



भूटान में फर्टिलिटी टैंपल का वीडियो भी बनाया



ज्योति ने भूटान में फर्टिलिटी टैंपल में 30 मिनट का वीडियो तो भूटान में कंडोम कैफे का वीडियो भी बनाकर भी अपलोड किया गया है। दोनों ही वीडियो के थंबनेल भी बेहद अश्लील हैं। इसके उलट बाकी धार्मिक स्थलों पर ज्योति बेहद शालीन नजर आती है। ज्योति के अपलोड किए हुए वीडियो में सबसे ज्यादा वीडियो पाकिस्तान के ही हैं। जिसमें बस, ट्रेन, भारत-पाकिस्तान के वस्तुओं के रेट में अंतर, कल्चर से जुड़े वीडियो हैं।



यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय, हाई क्वालिटी वीडियो



ज्योति के ट्रैवल विद जो नामक चैनल पर यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक के बजाय ज्योति यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ज्यादा सक्रिय है। जिस तरह के वीडियो अपलोड किए गए हैं उन्हें फिल्माने और एडिटिंग में काफी खर्च आता है। एक सामान्य घर से होने के बावजूद इस तरह के वीडियो बनाने के लिए ज्योति के पास बजट कहां से आया, ये भी जांच का विषय बना हुआ है। जबकि शानो-शौकत से जिंदगी जी रही ज्योति के पिता आज भी दयनीय स्थिति में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें