फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खरबला में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास । थाना क्षेत्र के गांव खरबला में सोमवार को 26 वर्षीय विवाहिता मोहिता का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के परिजनों का आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। हांसी के नागरिक अस्पताल में देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मालवी और हाल जुलाना (जींद) निवासी मोहिता के पिता धर्मवीर ने बताया कि मोहिता की शादी वर्ष 2017 में खरबला निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे कार की मांग कर परेशान किया जाता था। ससुराल के सभी सदस्य मोहिता के साथ दुर्व्यवहार करते थे जिससे वह तनाव में रहती थी। मोहिता की 7 और 3 वर्ष की देा बेटियां है। मृतका का पति कुलदीप पेशे से राजमिस्त्री है।
घटना की जानकारी मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाया और हांसी के अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच की आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें