फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डिलीवरी के 14 दिन बाद विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय रीना की डिलीवरी के 14 दिन बाद मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस ने बुधवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 12 क्वार्टर के रहने वाले नरेश की दो साल पहले रीना के साथ शादी हुई थी। 28 दिसंबर को रीना को प्रसव पीड़ा के चलते नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत को देखकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया, जहां 31 दिसंबर को रीना ने बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। करीब 14 दिन बाद मंगलवार को रीना की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें