फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के पांच दिन बाद युवती की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिवानी मंडी निवासी युवक से भिवानी में प्रेम विवाह करने वाली हिसार के मॉडल टाउन की रहने वाली 20 वर्षीय आरती की प्रेम विवाह के पांच दिन के बाद ही संदिग्ध मौत से परिजनों में आक्रोश है। बुधवार को काफी संख्या में परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में पहुंचे मृतका के मामा प्रीतम ने बताया कि आरती 22 सितंबर को घर से गायब हो गई थी। थाने में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई गई। बाद में पता चला कि सिवानी मंडी के सूरजमल से आरती ने भिवानी में प्रेम विवाह कर लिया। अगले दिन भांजी ने मुझे व्हाट्सएप पर प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र भेजा। मंगलवार को सूरजमल और अन्य भांजी को मृत हालत में नागरिक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें