फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर गुलजार रहे बाजार: हिसार और फतेहाबाद में जमकर हुई खरीदारी, दादरी में 300 से अधिक वाहन बिके

Wed, 30 Oct 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/फतेहाबाद/दादरी

सार

फतेहाबाद के प्रमुख बाजारों जैसे थाना रोड, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, और हंस मार्केट में भी खरीदारी का माहौल बना रहा। यहां कपड़ों और बर्तनों की खरीदारी ने मुख्य आकर्षण बटोरा। साथ ही, फतेहाबाद के सेक्टर 10 में ग्रीन पटाखों की 10 स्टॉल लगाई गईं।
विज्ञापन
हिसार राजगुरु मार्केट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के बाद छोटी दिवाली के दिन भी हिसार और फतेहाबाद के बाजारों में खरीदारी का जोरदार दौर जारी रहा। हिसार के राजगुरु मार्केट में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली से पहले बाजार में मंदी का माहौल था, लेकिन त्योहारों के मौके पर ग्राहकों की भीड़ ने बाजार में रौनक ला दी।

धनतेरस के मुकाबले छोटी दिवाली के दिन कारोबार थोड़ा कम रहा, लेकिन फिर भी दुकानदार त्योहार की रौनक से संतुष्ट हैं। हिसार में इस साल धनतेरस पर 400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, जबकि छोटी दिवाली पर भी अच्छी खासी खरीदारी देखने को मिली।

विज्ञापन


फतेहाबाद के प्रमुख बाजारों जैसे थाना रोड, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, और हंस मार्केट में भी खरीदारी का माहौल बना रहा। यहां कपड़ों और बर्तनों की खरीदारी ने मुख्य आकर्षण बटोरा। साथ ही, फतेहाबाद के सेक्टर 10 में ग्रीन पटाखों की 10 स्टॉल लगाई गईं, जहां जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर, अग्निशमन विभाग द्वारा दमकल गाड़ी की व्यवस्था भी की गई।

सराफा और मिठाई बाजार में भी रही चांदी

विज्ञापन

चरखी दादरी में भी छोटी दिवाली पर बाजारों में खूब चहल-पहल रही। ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहकों ने जमकर दो और चार पहिया वाहनों की खरीदारी की। कुल 300 से अधिक वाहन बेचे गए, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक दुपहिया वाहनों की भी अच्छी मांग रही। ज्यादातर वाहन फाइनेंस पर लिए गए, जबकि कुछ नकद भुगतान भी किए गए।

धनतेरस पर जहां सोने के मुकाबले चांदी के आभूषणों की ज्यादा मांग रही, वहीं छोटी दिवाली पर भी चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों और मूर्तियों की भारी बिक्री हुई। मिठाई और ड्राई फ्रूट मार्केट में भी कारोबार अच्छा रहा, जिसमें काजू कतली और मिक्स मिठाइयों की ज्यादा मांग रही।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, व्यापारियों ने पुलिस की तारीफ की

विज्ञापन

बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राजगुरु मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई और सभी एंट्री पॉइंट्स पर बैरिकेड्स लगाए गए। इसके अलावा, पुलिस द्वारा 51 नाके और 40 पैदल गश्त पार्टियां तैनात की गईं, जिससे त्योहार के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी।

दादरी नगर व्यापार मंडल के संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि धनतेरस और छोटी दिवाली पर कारोबार अच्छा रहा और सबसे बड़ी राहत यह है कि शहर में कोई चोरी या स्नेचिंग की घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें