फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई लोगोंं से जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। सीएम फ्लाइंग टीम ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर बांटने व वाहन पासिंग करवाने के नाम पर लोगों से जालसाजी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। टीम ने गांव सिसाय बोलान निवासी खेमचंद उर्फ दीपक के खिलाफ सदर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। उसने न केवल जाली ज्वाइंनिंग लेटर तैयार किए, बल्कि सरकारी विभागों के अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गांव सिसाय बोलान निवासी खेमचंद उर्फ दीपक कई बेरोजगार युवाओं को एचकेआरएन में नौकरी का लालच देकर उनसे रकम वसूल रहा है। इसके बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की।
शिकायतकर्ताओं को न नौकरी मिली न पैसा
जांच रिपोर्ट के अनुसार गांव डाटा निवासी अंकित से आरोपी ने 19000 रुपये लेकर उसे राजकीय महिला महाविद्यालय डाटा में नियुक्ति का फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर दे दिया। लेटर उच्च शिक्षा विभाग पंचकूला के नाम से तैयार किया गया था। हालांकि जांच में वह पूरी तरह नकली पाया गया। गांव गुराना निवासी पूजा से आरोपी ने 25000 रुपये लिए। गांव सिसाय निवासी अमित से नौकरी दिलवाने के नाम पर 15000 रुपये वसूले। जब वह प्राइमरी स्कूल सिसाय में ज्वाइन करने पहुंचा, तो उसे पता चला कि लेटर फर्जी है। हांसी निवासी रानी से उसके बेटे को एचकेआरएन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15000 रुपये ऐंठ लिए गए। गांव सातरोड खुर्द निवासी महावीर से माली या एनिमल अटेंडेंट की पोस्ट दिलवाने के नाम पर 15000 रुपये लिए। सभी को न नौकरी मिली न ही उनके पैसे लौटाए गए।
विज्ञापन



गाड़ी पासिंग के नाम पर की ठगी
आरोपी ने गांव सिसाय निवासी रामकुमार से उसकी गाड़ी की वैधता बढ़वाने व पासिंग करवाने का झूठा वादा करके 54000 रुपये हड़प लिए। जांच में पाया गया कि न तो वैधता बढ़ाई गई और न ही पैसे लौटाए गए।


पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
हांसी पुलिस ने आरोपी खेमचंद उर्फ दीपक निवासी सिसाय बोलान के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी देने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए जांच शुरू कर दी है।- सुनैना, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें