फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पर विवाद में पत्नी को काट डाला

Sun, 15 Dec 2013 07:23 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब को लेकर जारी घरेलू कलह में थाना डिंग क्षेत्र के गांव कुसुंबी में शनिवार रात एक किसान ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। साथ ही अपने बेटे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



गांव कुसुंबी निवासी अमर सिंह ने शनिवार रात अपनी पत्नी शकुंतला देवी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही मां को बचाने आए बेटे रविंदर कुमार को भी वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

आरोपी अमर सिंह के भाई शेर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उसकी बेटी खेत से चारा लेने गई थी तो वह अमर सिंह की ढाणी में चली गई जहां उसने देखा कि शकुंतला देवी और रविंदर दोनों खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हैं। इसके बाद उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अन्य लोगों को साथ लेकर तुरंत ढाणी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शकुंतला देवी की मौत हो गई थी जबकि रविंदर बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन



उन्हाेंने बताया कि रविंदर को सामान्य अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया।

इसके बाद पुलिस ने शकुंतला के मायके राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव बीड़बिराना में परिजनों को सूचना दी। घायल रविंदर ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है जबकि उसका छोटा भाई पवन अपनी मौसी के पास गांव दड़बा में रहता है।


थाना डिंग प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अमर सिंह शराब पीने का आदी था जिसे लेकर परिवार में कलह रहती थी। शकुंतला देवी पति को शराब पीने से मना करती थी इसी को लेकर उसकी हत्या की गई।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका की बहन मंजू देवी पत्नी राम सिंह निवासी गांव कुसुंबी के बयान पर अमर सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें