फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव स्याहड़वा में नहर किनारे व्यक्ति ने लगाया फंदा, परिजन बोले-मानसिक रूप से परेशान था

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव स्याहड़वा में सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति ने फंदा लगा जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेजा। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। मंगाली चौकी से जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार मृतक की पहचान स्याहड़वा निवासी अमीचंद (43) के रूप में हुई है जो मजदूरी करता था। वह सोमवार सुबह घर से निकला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएमसी नहर के किनारे बकरी चराने वाले एक व्यक्ति ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा और इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई प्रेम ने बताया कि अमीचंद लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें