राम-राम बोलकर लौट गया युवक
मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने बताया कि रात को वह गेट बंद करना भूल गए थे। सुबह एक युवक गेट से मस्जिद में घुस गया और दबे पांव सीढ़ियों से ऊपर आने लगा। हालांकि, इस दौरान मस्जिद में मौजूद व्यक्ति को देख वह नीचे लौट गया। जब उसे रोका तो उसने राम-राम बोला। युवक से मस्जिद में आने का कारण पूछा तो कहा, देखने आया था कि कोई जाग रहा है या नहीं। यह कहकर युवक वहां से लौट गया।
दिमागी रूप से कमजोर है युवक
पुलिस के अनुसार युवक मस्जिद के पास ही समुदाय विशेष के एक परिवार के किराये के मकान पर रहता है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस ने युवक को समझाया है।
युवक से हुई पूछताछ
मामले में युवक से पूछताछ की थी। युवक ने बताया कि सुबह मस्जिद के गेट खुले थे। इसलिए वह इमाम व अन्य लोगों को सचेत करने के लिए गया था। युवक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है।
- अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी