फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवती से दुष्कर्म मामले में युवक दोषी करार, 22 को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को एक आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत 22 अक्तूबर को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने वर्ष 2020 में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी अपने तीन साथियों के साथ गांव पहुंचा और पीड़िता को घर से अगवा कर ले गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनमें से एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन सुबह पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसका मेडिकल करवाया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर एक आरोपी को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें