फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला शव; दो दिन से था लापता, मृतक के मुंह पर चोट के निशान

Sat, 13 Jan 2024 04:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

मामा भारत सिंह ने बताया कि प्रवीण 10 जनवरी को 7:00 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकला था। 2 दिन से उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। शनिवार सुबह प्रवीण का शव बरवाला रोड पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी में दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शनिवार को संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं और उसे घसीटा भी गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही होगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मृतक अविवाहित था।  मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय प्रवीण  के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मामा भारत सिंह ने बताया कि प्रवीण 10 जनवरी को 7:00 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकला था। 2 दिन से उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा था। शनिवार सुबह प्रवीण का शव बरवाला रोड पर पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

सूचना मिलने के बाद प्रवीण के परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान प्रवीण के तौर पर की। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। मामा भारत सिंह ने बताया कि भांजे की हत्या की गई है। क्योंकि उसके शव पर चोट और बुरी तरह घसीटने के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि हालात बता रहे हैं कि मौत एक्सीडेंट में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पूरा मामला खुलेगा। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें