फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुए से पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सिवानी मंडी (भिवानी)। पिता की बर्फ तोड़ने के सुए से हत्या के आरोपी बेटे संदीप को शनिवार रात को लोहारू मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सुआ व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी और थाना प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार, वार्ड 2 बीरमति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि वह मूल रूप से जींद के रहने वाले हैं। 3 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा संदीप घर पहुंचा। पिता हरिराम ने उससे देर रात घर आने का कारण पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
जब बीरमती ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हरिराम पर कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हरिराम को पहले सिवानी के अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया। हिसार में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देर रात घर लौटने पर उसके पिता ने आने का कारण पूछा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर उसने घर में रखे बर्फ तोड़ने वाले सुए से अपने पिता पर वार किए। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें