फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2231 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में बसेगी महाराजा अग्रसेन ग्लोबल सिटी

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता।
विज्ञापन
हिसार। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल सिटी में 18 महर्षियों के प्रतिनिधि रूप में स्थापित गोत्रों पर आधारित 18 नगरों की रचना होगी। इसमें हिसार, बरवाला, भूना, फतेहाबाद, भट्टू मंडी, आदमपुर व सीसवाल गांव के क्षेत्र शामिल होंगे जोकि महत्वपूर्ण योजना होगी। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बुधवार को मलिक चौक स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रसेन ग्लोबल सिटी का क्षेत्रफल लगभग 2231 वर्ग किलोमीटर (5,51,159 एकड़ ) होगा। इसके निर्माण से पर्यटन उद्योग, होटल एवं हॉस्पिटलिटी रियल एस्टेट, स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के क्षेत्र में उन्नति संभव है। महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं और सिद्धांतों पर आधारित सामाजिक व्यवस्था, अग्रसेन धाम, मंदिर और सांस्कृतिक संग्रहालय की स्थापना के साथ सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त शहर होगा।

बैठक में इन पर हुई चर्चा

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए। अग्रोहा को एकीकृत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की रणनीति शामिल हो। अग्रोहा के आसपास स्थित प्राचीन टीलों की जियो टैगिंग की जाएगी और इन्हें संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाएगा ताकि पुरातात्विक धरोहर की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान देने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल व सांस्कृतिक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसमें खोदाई से मिले पुरावशेषों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसहारा पशुओं की समस्या के सवाल पर बोले- इस समस्या पर भी हमारा ध्यान

पत्रकारवार्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से शहर में बेसहारा पशुओं की गंभीर समस्या के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इस समस्या की तरफ भी हमारा ध्यान है। 50 एकड़ में गोअभ्यारण्य बना हुआ है। इसमें 6000 बेसहारा पशु हैं। रोजाना पशुओं को पकड़कर गोअभ्यारण्य भेजा जा रहा है। वहीं, एचएयू के बाहर शुरू हुए धरने और मनीषा की मौत के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

अभी हमारे पास 10 हजार एकड़ जमीन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट होने से संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ रोड पर हमारे पास अभी 10 हजार एकड़ जमीन है। ऐसे में यहां काफी कुछ संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। यहां मेडिकल हब बन सकता है। आईआईटी और आईआईएम खुल सकती है। एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग एंड एमआरओ बन सकता है। फिल्म सिटी खुल सकती है। एग्री एक्सपोर्ट हब बन सकता है आदि सुझाव मैंने बैठक में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें