फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिंदवान मोड़ पर ड्रेन समस्या की महापंचायत, 20 मिनट किया रास्ता जाम

विज्ञापन
बालसमंद क्षेत्र के हिंदवान मोड़ पर आयोजित महापंचायत में सिंचाई विभाग के अ​भियंताओं को ज्ञापन सौ
विज्ञापन
बालसमंद। आर्यनगर स्थित हिंदवान मोड़ पर बुधवार को किसानों और ग्रामीणों की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें जलनिकासी की मांग के लिए 20 मिनट तक रास्ता जाम किया गया। ग्रामीणों ने विभागीय अभियंताओं को ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास ने बताया कि पिछले बरसाती सीजन में ड्रेन ओवरफ्लो होने और कई जगह टूटने के कारण मुकलान, टोकस, पातन, आर्यनगर, शाहपुर व मात्रश्याम आदि गांवों में गंदा पानी भर गया था।
कामरेड इंद्रजीत ने बताया कि करीब छह महीने तक सड़कों और गलियों में पानी जमा रहा। यह पानी अनेक घरों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बीमारियों का खतरा बढ़ा और किसानों की फसलें भी प्रभावित हुईं। पंचायत के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक रास्ता जाम कर विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एक्सईन आनंद श्योराण और एसडीओ वीरेंद्र ढांढा ने ग्रामीणों से बातचीत की। किसान नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस पंचायत में आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश, पूर्व विधायक बलवान पूनिया, जिला पार्षद सत्यनारायण, जिला पार्षद आशीष कुक्की, कपूर बागला, सुमित दलाल, दिनेश सिवाच आदि किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे।


ड्रेन की सफाई वीरवार से शुरू कर दी जाएगी। 15 जून से पहले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ड्रेन के तटबंध मजबूत किए जाएंगे और सिरसा पंप हाउस के लिए आगामी बैठक में बातचीत होगी। ग्रामीणों की समस्या दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। - आनंद श्योराण, एक्सईन, सिंचाई विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें