हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने वीएलडीए भर्ती परीक्षा 2023 की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार पहले 26 जून को प्रस्तावित लिखित परीक्षा अब 28 जून को आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का आग्रह किया है। साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी चारों पृष्ठ ए-4 आकार के कागज पर स्पष्ट रूप से प्रिंट कराने होंगे, ताकि फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण साफ दिखाई दें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट होंगे अथवा प्रवेश पत्र निर्धारित प्रारूप में नहीं होगा, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।