फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर 1.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलगेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को 1 लाख 70 हजार 500 रुपये की चपत लगा दी। इस संबंध में पीड़ित ने मिलगेट थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मिलगेट क्षेत्र के वार्ड-5 निवासी महाराम कश्यप ने बताया कि सात अगस्त को उसकी बेटी एकता उसका एटीएम कार्ड लेकर मिलगेट स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गई थी। वहां उसके पैसे नहीं निकले। इस पर वहां खड़े दो युवकों ने उससे कहा कि कार्ड उन्हें दे दो, वे निकालकर देखते हैं। इसके बाद उसकी बेटी ने उन्हें कार्ड दे दिया। उन्होंने एटीएम के अंदर कार्ड डाला तो वह काम कर गया और उसकी बेटी ने दो बार में 10-10 हजार रुपये करके कुल 20 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद आठ अगस्त को जरूरत पड़ने 17 हजार रुपये निकलवाए, लेकिन उसके बाद खाते से उनके द्वारा पैसे नहीं निकाले गए। फिर भी 11 अगस्त को 80 हजार रुपये, 12 अगस्त को 60 हजार रुपये और 13 अगस्त को 30500 रुपये उसके खाते से निकाल लिए गए। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ये पैसे सात अगस्त को उसकी बेटी से कार्ड लेने वाले दोनों युवकों ने कार्ड का क्लोन तैयार करके पैसे निकालकर उसके साथ 1 लाख 70 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। जांचकर्ता एएसआई रणबीर सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाकर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें