फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद : युवक ने पहली शादी छिपा युवती से किया निकाह, गैंगरेप कर भगाया, सात पर केस

Fri, 02 Jun 2017 11:46 PM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर के एक शादीशुदा मुस्लिम युवक ने पटेल नगर की युवती से खुद को कुंवारा बताकर धोखाधड़ी से शादी रचाई थी। यही नहीं उसने युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया था। बाद में गैंगरेप करने के बाद युवती को भगा दिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पीड़िता के साथ हैं और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे।   
विज्ञापन

 
36 वर्षीय युवती ने सिटी थाने में शिकायत दी कि वह 2014 में पटेल नगर में अपनी बेटी के साथ मां के पास रहती थी। उसका पति से संबंध विच्छेद हो चुका था। मोहल्ले में बुलंदशहर का एक युवक बुटीक चलाता था। उसका उनके घर में आना-जाना था। वह एक दिसंबर 2014 को घर में अकेली थी। बुटीक संचालक घर में आया था और चाकू के बल पर रेप किया था। उसने मां को आपबीती बताई तो युवक ने शादीशुदा होते हुए खुद को कुंवारा बताकर एक दरगाह पर 17 फरवरी 2014 को उसे माला पहनाई थी। उसने उसे वचन दिया था कि वह जल्द पूरे परिवार के सामने रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेगा। उसने शादी का झूठा आश्वासन देकर 23 मार्च 2015 और 3 मार्च 2015 को रेप किया। फिर शादी से इनकार कर दिया। तब उसने मार्च 2015 में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी।    
 
केस के डर से कराया था निकाह      
युवती का आरोप है कि तब युवक और उसके पूरे परिवार ने उसे बहला-फुसलाकर जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया था और वह पहली बार ससुराल गई थी। उसे वहां पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसने उसे धोखे में रखकर शादी की है। युवक ने अपनी मां के लिए सोने के टॉप्स मांगे और ससुराल जनों ने सुरक्षित रखने के नाम पर जेवर हड़प लिए। कुछ समय बाद वे एक गाड़ी और पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगे। तब उन्हें तीन लाख रुपये दिए थे। वह तीन जून 2015 को घर में अकेली थी तो पति के तीन भाइयों और पहली पत्नी के भाई ने बारी-बारी से रेप किया था। सास-ससुर को बताया तो कार्रवाई न करने दी। उसके बाद उसका पति पहली पत्नी को बारह क्वार्टर एरिया में लाकर रहने लगा। पहली पत्नी ने इस साल 22 फरवरी को उसके साथ मारपीट की और कीटनाशक पिला दिया। तब केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने पहली पत्नी से तलाक दिलाने की नौटंकी कर मेरे कोरे कागजों पर साइन करा लिए। पति 21 मार्च को हिसार छोड़कर चला गया। मैंने घर का सामान चेक किया तो सोने के जेवर और कुछ सामान गायब था। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का एक फ्लैट बिकवा दिया और 12 लाख 50 हजार रुपये हड़प गए। वह बुलंदशहर में ससुराल गई तो उसे बसाने से इनकार करते हुए घर से निकाल दिया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में युवक, उसके पिता, मां, पहली पत्नी, तीन भाइयों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें