फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रेम प्रसंग बना जतिन की हत्या की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिल गेट निवासी जतिन की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जींद जिले के गांव जीतगढ़ निवासी अश्वनी व लक्ष्य और हांसी जिले के गांव उगालन निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के मामले में जतिन की हत्या की थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विकास ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में हत्या के कारणों, वारदात में प्रयुक्त साधनों और शव को खुर्द-बुर्द करने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। 14 सितंबर को विनोद नगर गली नंबर एक निवासी चंद्र मोहन ने अपने बेटे जतिन के लापता होने की शिकायत दी थी।
शिकायत पर थाना एचटीएम में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के दौरान 16 सितंबर को लापता जतिन का शव डाटा-गुराना माइनर में बरामद हुआ।
पोस्टमार्टम के दौरान जतिन ने गले में फ्रैक्चर पाए जाने और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने हत्या के संभावित पहलुओं पर जांच शुरू की। इसके बाद साइबर सेल की सहायता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें