फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिंदगी की जंग हारी बंद कमरे में अचेत मिली अंजलि

Sun, 27 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। न्यू सुभाष नगर में रचना की हत्या के बाद बंद कमरे में गंभीर हालत में मिली उसकी बेटी अंजलि की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अंजलि 14 सितंबर को घर में अचेत मिली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चांदी राम उर्फ लंबू ने उसका गला दबाने के साथ सिर के पीछे सोटा मारा था। अस्पताल में उपचार के दौरान 23 सितंबर को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी सुखजीत ने बताया कि परिजनों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण 25 सितंबर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अंजलि के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसी दिन हिसार के ऋषि नगर में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने अंजलि के पिता सोनू के बयान पर कार्रवाई की है।
सीआईए-2 ने आरोपी चांदी राम उर्फ लंबू को 16 सितंबर को रोहतक जिले के निंदाना गांव से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार ढाणी ठाकरिया निवासी आरोपी एक होटल में कर्मचारी था। आपसी अनबन में उसने सहमति संबंध में रह रही रचना के माथे पर सोटा मारकर हत्या की थी। इसके बाद अंजलि पर हमला कर नाबालिग बेटे को साथ ले गया था। बेटे को आरोपी की बहन के घर से बरामद कर मौसी को सौंप दिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आगामी कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें