फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट पहले की रेकी, फिर पांच बदमाशों ने लूटा 10 तोले सोना और 60 हजार की नकदी

विज्ञापन
23 - लूट की घटना के बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
मिलगेट एरिया में पांच नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े शनिवार सुबह करीब 11 बजे धनपति ज्वेलर्स दुकान के मालिक मोहित सोनी से चाकू की नोक पर 10 तोला सोना, 100 ग्राम चांदी व 60 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। उस समय लुटेरों ने दुकान मालिक मोहित के हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। घायल मोहित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल मोहित ने आरोप लगाया कि दो साल पहले भी लूट के आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

घायल मोहित के भाई कुलदीप ने बताया कि उसकी महावीर कॉलोनी में बाइक की दुकान है और उसके भाई मोहित की मिलगेट एरिया में एक निजी स्कूल के पास ज्वेलरी की दुकान है और वह अकेला रहता है। शनिवार सुबह भी वह दुकान पर अकेला था। घायल मोहित ने बताया कि सुबह वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। 10:45 बजे दो युवक बाइक लेकर आए थे। उसके करीब 15 मिनट बाद पांच नकाबपोश युवक आए और उनमें से तीन युवक दुकान के अंदर आ गए, जबकि दो बाहर खड़े हो गए। उन्होंने आते ही गर्दन पर चाकू रख दिया और उसके बाद उससे नकदी मांगने लगे। जब उसने मना किया तो एक युवक ने चाकू से उसके पेट पर वार करने की कोशिश की, मगर वह बच गया। उसने फिर से वार किया तो चाकू हाथ पर लगा। इसके बाद उन्होंने पास में रखे काउंटर का शीशा तोड़कर उसमें रखा 10 तोला सोना, 100 ग्राम चांदी निकाल ली। उसने बताया कि जाते समय वह गल्ला भी अपने साथ लेकर चले गए, जिसमें लगभग 60 हजार रुपये थे। मोहित ने बताया कि युवकों ने अपने मुंह पर नकाब लगाया हुआ था, मगर उनमें से वह एक युवक को पहचानता है, जो टिब्बा दानेसर निवासी एक युवक था।
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
जानकारी के अनुसार मोहित के साथ दो साल पहले भी कुछ युवकों ने मारपीट की थी। उस समय यह युवक भी उसमें शामिल था। इससे हो सकता है कि उसी झगड़े की रंजिश के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शनिवार सुबह वारदात को अंजाम दिया हो। यह मामला आपसी लड़ाई का परिणाम भी हो सकता है, क्योंकि अस्पताल में उपचाराधीन मोहित ने मीडिया को फोटो लेने से मना किया। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें