हिसार। गांव नलवा में 25 लोगों ने नलवा निवासी बजरंग के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिजनों पर हमला कर 12 लाख 50 हजार की राशि लूट ली। मामले की शिकायत बजरंग ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में बजरंग ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे के तीन गाड़ियों में सवार करीब 25 लोग आए। आरोप है कि आते ही इन लोगों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बजरंग ने बताया कि आरोपियों इस दौरान ने उसके व उसकी माता संतोष व पत्नी सुनीता के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसकी पत्नी सुनीता के गलेेेेे से सोने की चेन और माता की कंठी तोड़कर ले गए। बजरंग ने बताया कि उसने गाड़ी बेची थी, जिसकी रकम घर के कमरे में रखी थी, आरोप है कि आरोपियों ने 12 लाख 50 हजार रुपये की यह राशि चोरी कर ली। घर की सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर साथ ले गए। आरोपियों ने इस दौरान बजरंग के भाई गजानंद पर भी हमला किया। बजरंग ने बताया अपनी जान बचाने के लिए साथ लगते श्मशान घाट की तरफ भागा। उन्होंने पीछे गाड़ी लगा दी। वहां पर गांव के युवा जो श्मशान भूमि में सफाई का कार्य कर रहे थे। उनके पास जाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद युवाओं के मोटरसाइकिल व स्कूटी तोड़ दी और रॉड और डंडों से वार किया। वहां मिट्टी डालने के लिए ट्रैक्टर आया हुआ था उसके ऊपर भी राड़ और डंडों से हमला किया। उसको भी भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचायत सेक्रेटरी को बंधक बनाकर पीटा
हिसार। गांव बांडाहेड़ी में पंचायत सेक्रेटरी समेत दो लोगों को बंधक बनाकर मारपीट करने पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की शिकायत शेर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस में दी शिकायत में शेरसिंह ने बताया कि मंगलवार को वह पंचायत सेक्रेटरी रमेश जांगड़ा के साथ कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान सांगड़ा में अपने खेतों पर गए थे, वापस आते समय घर के पास मोड़ पर सड़क पर एक दम आगे से जसवीर, जितेंद्र उर्फ जीतू, विजय सिंह सुरेंद्र, नरेश, राजवीर, रामपाल ढाका, कमला देवी, व अन्य लाठी डंडे लेकर कार के सामने खड़े हो गए और हमारी कार रुकवा ली व कार को बंद करके जबरदस्ती चाबी छीन ली व हम दोनों को जबरदस्ती गाड़ी से उतार कर सभी ने मारपीट की। आरोपियों ने इस दौरान उन्हें बंधक बना लिया। शेरसिंह ने बताया कि जेब से 2500 रुपये जितेंद्र उर्फ जीतु ने छीन लिए।