फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होली तक गोरखधाम, श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन में लंबी वेटिंग, फाग वाले दिन नहीं दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रंगों के त्योहार होली पर घर को जाने वाले लोगों में ट्रेनों के टिकट को लेकर खूब मारमारी देखने को मिल रही है। होली के दौरान गोरखधाम एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा समेत अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें पैक हो चुकी हैं और अधिकांश में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी और सेकंड एसी में वेटिंग चल रही है। हालांकि 15 मार्च तक स्लीपर तो वेटिंग में है, लेकिन 14 मार्च को थर्ड और सेकंड एसी में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उधर, फाग के दिन यात्रियों को रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिलेगी। सवारियां नहीं होने के कारण रोडवेज बसें नहीं चलाएगा। रोजाना हिसार से सुबह 10 बजे मथुरा होकर आगरा जाने वाली रोडवेज बस में होली से तीन दिन पहले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। हालांकि अभी इस बस में हिसार से सवारियां कम हैं।
बता दें, कि गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना गोरखपुर से चलकर हिसार होकर बठिंडा जाती है और बठिंडा से हिसार होकर वापस गोरखपुर जाती है। इस ट्रेन का सुबह हिसार पहुंचने का समय 9:35 बजे है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद सुबह 9:40 बजे बठिंडा के लिए रवाना होती है। वहीं, बठिंडा से दोपहर को चलकर शाम को 4:30 बजे हिसार पहुंचती है। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 4:35 बजे रवाना होती है। इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:55 बजे हिसार से रवाना होती है। अगले दिन सुबह 6:35 बजे कटरा पहुंचती है।
विज्ञापन

वेटिंग का ब्योरा
गोरखधाम एक्सप्रेस
5 मार्च को स्लीपर : 30
थर्ड एसी : 19
सेकंड एसी : 02
6 मार्च को स्लीपर : 37
थर्ड एसी : 18
सेकंड एसी : 06
7 मार्च को स्लीपर : 46
थर्ड एसी : 23
सेकंड : 04
8 मार्च को स्लीपर : 48
थर्ड एसी : 35
सेकंड एसी : 11
9 मार्च को स्लीपर : 47
थर्ड एसी : 27
सेकंड एसी : 08
10 मार्च को स्लीपर : 52
थर्ड एसी : 22
सेकंड एसी : 09
11 मार्च को स्लीपर : 48
थर्ड एसी : 48
सेकंड एसी : 10
12 मार्च को स्लीपर : 60
थर्ड एसी : 59
सेकंड एसी : 25
13 मार्च को स्लीपर : 40
थर्ड एसी : 07
सेकंड एसी : 05
14 मार्च को स्लीपर : 02
थर्ड एसी : 175 सीटें उपलब्ध
सेकंड एसी : 11 सीटें उपलब्ध
15 मार्च को स्लीपर : 21 वेटिंग में
थर्ड एसी : 95 सीटें उपलब्ध

श्री माता वैष्णो देवी कटरा
10 मार्च को स्लीपर : 14
थर्ड एसी : 06
सेकंड एसी : 01
17 मार्च को स्लीपर : 32
थर्ड एसी : 17
सेकंड एसी : 06
24 मार्च को स्लीपर : 22
थर्ड एसी : 10
सेकंड एसी : 01
31 मार्च को स्लीपर : 26
थर्ड एसी : 18
सेकंड एसी : 08

फाग के दिन सवारियां नहीं होती है। ऐसे में उस दिन बसें नहीं चलेगी। अभी हिसार से मथुरा होकर आगरा जाने वाली बस में इतनी भीड़ नहीं है। होली से दो-तीन दिन पहले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। - जगदीश सैनी, इंचार्ज, बस स्टैंड
-
दादू दयाल मेले के लिए नरैना स्टेशन पर होगा ठहराव
रेलवे द्वारा नरैना में आयोजित दादू दयाल मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का नरैना स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा 5 मार्च, 10, व 12 मार्च को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह नरैना स्टेशन पर शाम 6:49 बजे आगमन एवं 6:51 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 4 मार्च, 6 और 11 मार्च को अमृतसर से प्रस्थान करेगी। वह नरैना स्टेशन पर सुबह 7:34 बजे आगमन एवं सुबह 7:36 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर 6 और 8 मार्च को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह नरैना स्टेशन पर शाम 6:49 बजे आगमन एवं 6:51 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर 7 व 9 मार्च को अमृतसर से प्रस्थान करेगी। वह नरैना स्टेशन पर सुबह 7:34 बजे आगमन एवं सुबह 7:36 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें