फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुगलपुरा में बंद मकान को बनाया निशाना, सोने के गहने और नकदी चोरी

Mon, 10 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव मुगलपुरा में एक बंद मकान में घुसकर चोर अलमारी में रखे तीन तोले सोने के गहने व 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित रोहताश कुमार ने उकलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में ताला लगा हुआ था। जब वे लौटे तो देखा कि घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर उकलाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के सुराग जुटाने में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन

लाल सड़क पर बंद पड़े मकान में चोरी
हांसी। लाल सड़क पर एक बंद पड़े मकान से चोर इन्वर्टर बैटरी चोरी की। मकान मालकिन की बेटी जब मकान संभालने के लिए पहुंची तो उन्हें चोरी का पता लगा। पुलिस को दी शिकायत में लाल सड़क निवासी किरण ने बताया कि उसकी मां का पुराना मकान कई दिनों से बंद है। वह कभी-कभार बीच में आकर पुराने मकान की संभाल करती रहती है। 4 फरवरी को वह मकान में पहुंची तो पता लगा की मकान से एक इन्वर्टर व एक बैटरी गायब है। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें