फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटवारियों का स्थान निर्धारित, प्रतिदिन लघु सचिवालय में दो घंटे बैठकर करेंगे जनता के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। लघु सचिवालय में 23 अक्तूबर से उपमंडल के पटवारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे बैठकर जनता के काम करेंगे व उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके लिए तहसील के सभी पटवारियों के बैठने के लिए स्थान व समय का निर्धारण कर दिया है। अभी तक पटवारियों का कोई एक निर्धारित स्थान नहीं था। सभी पटवारी अलग-अलग किराए की जगह पर कार्यालय खोलकर काम करते हैं। अधिकांश समय पटवारी अपने इन कार्यालयों में नहीं मिलते थे जिसको लेकर लगातार एसडीएम के समक्ष शिकायतें की जा रही थीं।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित कमरा नंबर 4 में कवारी, धमाणा, बांडा हेड़ी, पुट्टी मंगल खां, हाजमपुर, मुजादपुर, रामायण, देपल, ढंढेरी व उमरा गांव के पटवारी बैठेंगे। कमरा नंबर 8 में शहर के हल्का नंबर 1, 3, 4, बीड, गुराना, चनत, मसूदपुर, घिराय, सिसाय कालीरमन, माजोद ,कुतुबपुर, सोरखी, भाटला, कुलाना, डाटा, ठरवा, सिंघवा राघो, सिसाय बोलान, काजल, शालाडेरी खानपुर, सिंधड़, खरकड़ा, सुल्तानपुर, मेहंदा ,खेड़ी गगन, खेड़ी बरकेश, शेखपुरा, गढ़ी, भाटोल रांगडान, कुंभा, जमावड़ी, थुराना व भाटोल जाटान गांवों के पटवारी बैठेंगे।
एसडीएम ने कहा कि पटवारियों के बैठने के लिए स्थान का निर्धारण होने से आमजन को अपने राजस्व से संबंधित कार्यों के लिए पटवारियों को ढूंढने या अन्य स्थानों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं रहेगी। अब नागरिक निर्धारित समय पर पटवारी से मिलकर राजस्व से संबंधित कार्यों को अविलंब करवा सकेंगे। साथ ही अब प्रत्येक नागरिक को यह निश्चित जानकारी रहेगी कि किस समय और किस स्थान पर संबंधित पटवारी उपलब्ध होगा। इस व्यवस्था से न केवल जनता का समय बचेगा, बल्कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें