चरखी दादरी। अटेला जोन स्थित एक शराब ठेके का सेल्समैन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ठेकेदार के अनुसार गल्ले से नकदी भी गायब मिली है। इसकी शिकायत झोझूकलां थाने में दी गई है जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां खुर्द निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसने अटेला जोन में पार्टनरशिप में शराब का ठेका ले रखा है। ठेके पर उसने उत्तर प्रदेश के कन्नोज जिला निवासी सौरभ को बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। गत 12 अगस्त की रात तक सौरभ ठेके पर मौजूद था लेकिन 13 अगस्त की सुबह जब उसका पार्टनर वहां पहुंचा तो सौरभ नहीं मिला। विरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचा और उस दौरान ठेके की जांच करने पर गल्ले से 14100 रुपये भी गायब मिले। विरेंद्र ने बताया कि उसने सेल्समैन के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन सौरभ का सुराग नहीं लग पाया और उसने मामले की शिकायत झोझूकलां थाने में दी।